Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

मुंबई के युवक की मंदिर के चबूतरे पर मिली लाश मचा हडकंप

मुंबई के युवक की मंदिर के चबूतरे पर मिली लाश मचा हडकंप

केटी न्यूज/गाजीपुर

सैदपुर कोतवाली के औड़िहार बाजार के पश्चिमी सिरे पर स्थित एक मंदिर के चबूतरे पर शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मुंबई के युवक की मंदिर के चबूतरे पर मिली लाश मचा हडकंप

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि व्यक्ति के पास से मिले आधार कार्ड के पते पर परिजनों को सूचना भेज दी गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि औड़िहार जंक्शन के पश्चिमी सिरे पर डीह बाबा के मंदिर के सामने सुबह टहलने जाने वालों ने चबूतरे पर उक्त व्यक्ति के शव को देखा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने काफी देर तक शिनाख्त के लिए प्रयास किया। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम मु.अमीन मंसूरी ( उम्र 37वर्ष) पता गौसे आज़मी चाल कमेटी, आनंद नगर, न्यू लिंक रोड, सुन्नी मदीना, मस्जिद जवल, ओशविरा जोगेश्वरी, पश्चिम मुंबई (महाराष्ट्र) ज्ञात हुआ। प्रभारी निरीक्षक एसपी वर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा मृतक कुछ दिनों से जंक्शन और उससे लगे बाजार क्षेत्र में भीख मांगते दिखता था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।