Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

पीट-पीट कर महिला शिक्षामित्र की हत्या

पीट-पीट कर महिला शिक्षामित्र की हत्या

केटी न्युज/गाजीपुर

 मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के करनपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान बीच बचाव करने गई शिक्षामित्र महिला की पट्टीदारों ने पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि करनपुरा गांव में अरविंद भारती और पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। दोपहर को पट्टीदार अरविंद के बच्चे को पिट रहे थे।

बच्चो को पिटता देख मां सुनीता देवी(38) दौड़कर बीच-बचाव करने गई तो पट्टीदार उसके ऊपर टूट पड़े और जमकर उसकी पिटाई कर दी। जिससे सुनीता गंभीर रुप से घायल हो गयी। परिवार के लोग घायल सुनीता को उपचार के लिए अस्पताल ले गये। जहां चिकितस्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इस मारपीट में श्वेता ,विकास, आकाश को भी चोटें आयी। सुनीता देवी प्राथमिक विद्यालय पड़इनिया में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थी। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट में चोट लगने से महिला की मौत हो गयी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।