Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

फर्जी माओवादी बन लेवी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी माओवादी बन लेवी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- चार दिन पहले एक ईंट भट्ठे पर पर्चा छोड़ मांगी थी 50 हज़ार रुपए रंगदारी

- गिरफ्तार बदमाश टिकारी थाना के इस्माइलपुर बलवा गांव का निवासी

केटी न्यूज/जहानाबाद

जिले के मखदुमपुर थाने की पुलिस ने लेवी मांगने वाले फर्जी माओवादी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार दिन पूर्व प्रखंड के अमरपुर गांव स्थित संचालित ईंट भट्ठा के मालिक से माओवादी बन 50 हज़ार की लेवी की मांग की थी। जिसमें पुलिस अनुसंधान के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया। साथ ही, पुलिस ने मजदूरों से छीनी गई कीपैड मोबाइल भी बरामद किया। गिरफ्तार बदमाश टेकारी थाना के इस्माइलपुर बलबा निवासी उपेंद्र यादव बताया जाता है।

फर्जी माओवादी बन लेवी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले का खुलासा करते हुए मखदुमपुर थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अमरपुर गांव में संचालित प्लेया गांव निवासी पम्पी शर्मा के ईंट भट्टे पर माओवादी का पर्चा छोड़ बदमाश ने लेवी का मांगी थी। पर्चे पर बदमाश ने माओवादी की चर्चा की थी। पुलिस ने घटना में शामिल एक बदमाश को मोबाइल लोकेशन के आधार पर टिकारी थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बलवा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश उपेंद्र यादव बताया के पास से पुलिस ने मजदूरों से छीनी हुई मोबाइल फोन भी बरामद किया। वहीं पूछताछ के बाद उसने बताया उसका माओवादी से कोई लेना देना नहीं है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश का कोरोना जांच कराने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, इस मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।