Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

बक्सर के कुख्यात अपराधियों ने अगियांव बाजार में महिला से लूटकांड का दिया था अंजाम, गिरफ्तार

बक्सर के कुख्यात अपराधियों ने अगियांव बाजार में महिला से लूटकांड का दिया था अंजाम, गिरफ्तार

- भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लूट और छिनतई के विभिन्न मामलों में चार धाराए

- एक देसी कट्टा, एक गोली, एक खोखा और लूटी गयी सोने की अंगुठी बरामद

- छीनी गयी बाइक से ही बदमाशों ने लूटपाट की घटना को दिया था अंजाम 

- सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस के जरिए लुटेरों तक पहुंची पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खैरहीं-अकरहीं गांव के बीच बक्सर की रहने वाली महिला से लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बक्सर के आपराधिक गिरोह द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस द्वारा घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली, एक खोखा और लूटी गयी सोने की अंगुठी बरामद कर ली गयी है। गिरफ्तार बदमाश बक्सर के नावानगर थाना क्षेत्र के नानौरा टोला निवासी अशोक सिंह का पुत्र सचिन कुमार है। लूटपाट में शामिल दो अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गयी है। दोनों बक्सर के सोनवर्षा इलाके के ही रहने वाले हैं। उन दोनों की गिरफ्तारी को छापेमारी भी की जा रही है। एसपी प्रमोद कुमार की ओर से गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को बक्सर के बगेन की रहने वाली पूजा देवी के साथ लूटपाट की गयी थी। अपराधियों द्वारा उनकी सोने की चेन, अंगुठी व बाली छीन ली गयी थी। उसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी को लेकर एसडीपीओ राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम की ओर से सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल सर्विलांस के जरिए लूटपाट में शामिल तीनों बदमाशों की पहचान की। उसके बाद एक मुख्य अपराधी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। लूटी गयी अंगुठी भी बरामद कर ली गयी है। हालांकि चेन और बाली नहीं मिल सकी है। छापेमारी में अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष अरविंद कुमार एवं डीआईयू के अफसर और जवान शामिल थे। 

बक्सर के कुख्यात अपराधियों ने अगियांव बाजार में महिला से लूटकांड का दिया था अंजाम, गिरफ्तार

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए :

एसपी ने बताया कि लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गयी थी। अगिआंव बाजार, पीरो और जगदीशपुर थाने की पुलिस द्वारा अपराधियों का पीछा शुरू किया गया। पुलिस की घेराबंदी देख अपराधी बाइक छोड़कर भाग गये थे। उसके बाद पुलिस द्वारा बाइक जब्त छानबीन की गई। उसमें पता चला कि बाइक कुछ दिन पहले तरारी इलाके में छीनी गयी थी। उन्होंने बताया कि कि उसके बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मोबाइल डाटा डंप तैयार किया, तो तीनों बदमाशों की पहचान की जा सकी।

बक्सर के कुख्यात अपराधियों ने अगियांव बाजार में महिला से लूटकांड का दिया था अंजाम, गिरफ्तार

पहले चलती बाइक से छीनी कान की बाली :

बक्सर के बगेन निवासी देवेंद्र कुमार की पत्नी पूजा देवी पिछले 24 फरवरी को अपने पति और बच्चों के साथ मायके बाइक से अगिआंव बाजार थाने के पुरैनी कला गांव जा रही थी। उसी दौरान अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खैरहीं-अकरहीं गांव के बीच पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक से उनके कान की बाली छीन ली। उसके बाद धक्का देकर गिरा दिया और सोने की अंगुठी व चेन भी छीन ली थी। महिला द्वारा शोर मचाने और पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद अपराधी भाग गये थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।