Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

कैमूर में साइकिल से बेच रहा था तरबूज, अपराधियों ने मारी गोली, प्राथमिक उपचार बाद रेफर

एक गोली हाथ में और दूसरी गोली पीठ में लगी है। घायल व्यक्ति भभुआ थाना क्षेत्र के बीठवार गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी का बेटा तिरोज अंसारी बताया जा रहा है।चिकित्सकों ने इस बारे में बताया कि प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी गोली नहीं निकाली जा सकी है।

कैमूर में साइकिल से बेच रहा था तरबूज, अपराधियों ने मारी गोली, प्राथमिक उपचार बाद रेफर
केटी न्यूज़, कैमूर: भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी बाजार में बुधवार को साइकिल से तरबूज बेच रहे एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि उसे अपराधियों ने दो गोली मारी है। एक गोली हाथ में और एक पीठ में लगी है। घायल युवक भभुआ थाना क्षेत्र के बिठवार गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी का पुत्र फिरोज अंसारी बताया जाता है। 
प्राथमिक उपचार बाद हायर सेंटर रेफर 
जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी तब उसे सभी ने उठाया और निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां से उसे सदर अस्पताल भभुआ में लाया गया। वहां इलाज करने के बाद डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार एक गोली हाथ में और दूसरी गोली पीठ में लगी है। घायल व्यक्ति भभुआ थाना क्षेत्र के बीठवार गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी का बेटा तिरोज अंसारी बताया जा रहा है।
पुलिस जांच करने मनिहारी बाजार पहुंची
चिकित्सकों ने इस बारे में बताया कि प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी गोली नहीं निकाली जा सकी है। घटना के बाद भभुआ थाना की पुलिस जांच करने मनिहारी बाजार पहुंची। लेकिन घटना का कारण व गोली मारने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने बताया कि फिरोज रोज की तरह तरबूज बेचने घर से निकला था। उसकी किसी से क्या दुश्मनी है और क्यों गोली मारी गई है यह पता नहीं चल पाया। इस घटना को लेकर गाँव में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। 

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।