3 अप्रैल से 26 जून तक मॉर्निग संचालित होगा कोर्ट

3 अप्रैल से 26 जून तक मॉर्निग संचालित होगा कोर्ट

केटी न्यूज/ बक्सर 

3 अप्रैल 2023 से जिला न्यायालय का कार्य मॉर्निंग सत्र में संचालित होगा। जिला जज बक्सर के द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है 3 अप्रैल से प्रत्येक दिन कोर्ट कार्य सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। आदेश के आलोक में अब जिले के सभी कोर्ट मॉर्निंग समयानुसार चलेंगे।जारी आदेश के अनुसार कोर्ट पहले हाफ में सुबह 7ः00 बजे से 9ः30 तक चलेंगे।

लंच का समय 9ः30 से 10ः00 बजे होगा। वहीं सेकेंड हाफ़ में सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था 26 जून तक चलेगी। इसकी सूचना सभी विभाग को भेज दी गई है।