अहिंसा दिवस पर रेल यात्री कल्याण समिति ने स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान

अहिंसा दिवस पर रेल यात्री कल्याण समिति ने स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान
सफाई अभियान में जूटे रेल यात्री कल्याण के सदस्य

- बोले समिति अध्यक्ष राष्ट्रपिता भी देते थे स्वच्छता व सफाई पर जोर

फोटो- स्टेशन पर सफाई अभियान चलाते रेल यात्री कल्याण समिति सदस्य

केटी न्यूज। डुमरांव ( बक्सर )

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादूर शास्त्री जयंती के अवसर पर रविवार को रेल यात्री कल्याण समिति डुमरांव द्वारा अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के नारे के साथ स्थानीय स्टेशन पर स्वच्छता सह जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज के नीचे, टिकट घर एवं प्रतीक्षालय सहित पूरे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की गई। वहीं यात्रियों को ट्रेन एवं स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने तथा अधिक से अधिक कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। अपने संबोधन में यात्री कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी लोगों को अच्छी आदतें अपनाने तथा स्च्छ व साफ सुथरा वातावरण बनाने के लिए प्रेरित करते थे। वे अपने सत्याग्रहियों को हमेशा बताते थे कि स्वच्छता हमारा बड़ा हथियार है। इसे अपनाकर हम अपने स्वास्थ की रक्षा कर सकते है। उन्होंने कहा कि वे खुद अपने सत्याग्रह कैंपों की सफाई भी करते थे।

उनके सिद्धांतो से प्रेरित हो कर ही उनके जन्मदिन पर यात्री कल्याण समिति द्वारा हर वर्ष यह अभियान चलाया जाता है। मौके पर दीपक यादव, राकेश सिंह, अभिनंदन मिश्र, विजय कुमार, शुभम सिन्हा, ऋषि राय, विकास पाठक, सुनील कुमार राय, अभिषेक रंजन, रितेश सिंह, शशि कुमार, मुखिया सिंह कुशवाहा, संतोष शर्मा, मनोरंजन शर्मा, संतोष सिंह, विनय कुमार, श्याम नारायण प्रसाद, राजेश कुमार, रौनक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे ।