आग सेंक के दौरान भाजपा केसठ मंडल अध्यक्ष को लगी गोली, मची अफरा -तफरी

आग सेंक के दौरान भाजपा केसठ मंडल अध्यक्ष को लगी गोली, मची अफरा -तफरी

केटी न्यूज/केसठ

 भाजपा के केसठ मंडल अध्यक्ष रतन रावत को मंगलवार को अलाव तापने के दौरान गोली लग गई। जिससे वे जख्मी हो गए है। गोली उनके पैर के एड़ी में लगी है। जख्मी मंडल अध्यक्ष को पीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। घटना सुबह 9:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार ठंड से बचाव करने के लिए स्थानीय नया बाजार पीपल पेड़ के

पास ग्रामीणों ने कूड़ा कचरा इकट्ठा कर अलाव जलाए थे। इसी दौरान अलाव में से एक गोली की फटने की आवाज आई, गोली मंडल अध्यक्ष के पर पैर में लग गई और वे जख्म से कराहने लगे। ग्रामीणों का अनुमान है की कूड़ा कचरा में ही एक गोली था। जो गर्म होकर फट गई। गोली फटने की आवाज सुनकर अलाव ताप रहे लोगों में खलबली मच गई। बाद में लोगों ने मंडल अध्यक्ष को

स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गए जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। उप मंडल अध्यक्ष नंदजी यादव ने बताया की मंडल अध्यक्ष खतरे से बाहर है। ग्रामीण ने अलाव को बुझाकर तलाशी ली तो उसमें 12 बोर का खोखा अधजली बरामद हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।