Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

लोको पायलट की चतुराई से टली बड़ी ट्रेन दुर्घटना, ट्रैक पर रखा गया था पत्थर बाल-बाल बचें यात्री

बलिया। बकुलहा-मांझी स्टेशन के बीच लोको पायलट ने पटरी पर रखे पत्थर को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे इंजन के कैटल गार्ड से पत्थर टकराकर हट गया। इसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को सुरक्षित मानकर आगे बढ़ाया।

लोको पायलट की चतुराई से टली बड़ी ट्रेन दुर्घटना, ट्रैक पर रखा गया था पत्थर बाल-बाल बचें यात्री

केटी न्यूज़/ बलिया 

जानकारी के अनुसार, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस 28 सितंबर को सुबह 10:25 बजे बकुलहा से मांझी के लिए निकली। जब ट्रेन किमी-18/10 के पास पहुंची, तो लोको पायलट ने सतर्कता दिखाई और ट्रेन रोक दी।

लोको पायलट की चतुराई से टली बड़ी ट्रेन दुर्घटना, ट्रैक पर रखा गया था पत्थर बाल-बाल बचें यात्री

डीआरएम पीआरओ (वाराणसी मंडल) अशोक कुमार ने बताया कि बकुलहा स्टेशन के पास किसी ने जानबूझकर रेल पटरी पर पत्थर रखा था, लेकिन चालक की चतुराई से यह प्रयास विफल हो गया। ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ, और यह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। इस मामले की जांच की जा रही है।

क्या बोले सीओ बैरिया

बलिया: क्षेत्राधिकारी बैरिया ने बताया कि आज सुबह लगभग 10:40 बजे लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस मांझी रेलवे पुल से 300 मीटर पहले एक पत्थर से टकराई, जिससे स्लीपर्स पर खुरचन के निशान आए हैं। इसके बाद ट्रेन सामान्य रूप से छपरा की ओर रवाना हो गई और रेल परिचालन सामान्य है। मौके पर मैंने और आर.पी.एफ. की टीम ने जांच की और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।