Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में अभद्रता के मामले में डॉ. गौरव राय निलंबित

बलिया। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी के औचक निरीक्षण के दौरान अभद्रता करने के मामले में जिला चिकित्सालय के डॉ. गौरव राय को शासन ने शनिवार को निलंबित कर दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में अभद्रता के मामले में डॉ. गौरव राय निलंबित

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी के औचक निरीक्षण के दौरान अभद्रता करने के मामले में जिला चिकित्सालय के डॉ. गौरव राय को शासन ने शनिवार को निलंबित कर दिया। उन्हें मेरठ मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से संबद्ध कर दिया गया है। 

डॉ. गौरव राय के निलंबन के बाद जिला अस्पताल में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले अन्य चिकित्सकों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, जिला चिकित्सालय के कई डॉक्टर ड्यूटी के दौरान ओपीडी बंद कर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। 

बीते दिनों सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया था, जिसमें डॉ. गौरव राय अपने निजी क्लीनिक पर प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाए गए थे। जब सिटी मजिस्ट्रेट उनके क्लीनिक को सीज करवा रहे थे, तब डॉ. गौरव ने अभद्रता की और सरकार विरोधी नारे लगाए। उसी समय से यह तय हो गया था कि उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, जो शनिवार को निलंबन के रूप में पूरी हुई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।