लूज मोसन का ईलाज कराने पहुंची महिला की इंजेक्शन लगते ही सदर अस्पताल में मौत, परिजनों ने किया हंगामा सड़क जाम
मंगलवार की आधी रात लूज मोसन की शिकायत लेकर पहुंची महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर नगर थाना की पुलिस बुलानी पड़ी। जिसके बाद भी नही मानें सदर अस्पताल के सामने बक्सर चौसा मार्ग को रात दो बजे से ही जाम कर किये हुए है।

केटी न्यूज/ बक्सर
मंगलवार की आधी रात लूज मोसन की शिकायत लेकर पहुंची महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर नगर थाना की पुलिस बुलानी पड़ी। जिसके बाद भी नही मानें सदर अस्पताल के सामने बक्सर चौसा मार्ग को रात दो बजे से ही जाम कर किये हुए है। मौके पर नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मौजूद है। मृतिका महिला की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा जलहरा निवासी राजेश सिंह की 27 वर्षीय पत्नी हेमन्ती देवी के रूप में है।

राजेश नौकरी के सिलसिले में पटना रहते थे। जबकि हेमन्ती नगर थाना क्षेत्र के धोबीघाट इलाके में किराये के मकान लेकर अपने तीन बच्चों को पढ़ाती थी। परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात हेमन्ती देवी को लेकर जब सदर अस्पताल बक्सर पहुंचे तो उस समय डा. सरस्वती चन्द्र मिश्रा डियूटी पर तैनात थे। उन्होंने कुछ इंजेक्शन लिखा। पहले इंजेक्शन लगते ही हेमन्ती की तबियत बिगडने लगी। उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद डाक्टर ने दवा की पर्ची लेकर सुई का नाम काटने लगे। जिसके कारण परिजन भड़क गये।

वहीं अस्पताल के सूत्रों की मानें तो महिला लूज मोसन की शिकायत लेकर पहुची थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद परिजन डाक्टर के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। जिसके बाद पुलिस को बुलानी पड़ी। वहीं नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात को भीड़ इतना उग्र थी कि डाक्टर को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल से निकाल गया। परिजनों से एफआईआर का आवेदन देने के लिए कहा जा रहा है। परन्तु अभी तक दिये नही है। बक्सर-चौसा मार्ग को रात दो बजे से ही जाम किये हुए है।

