Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बरसात के दिनों में मरीजों को देना चाहिए खान-पान पर विशेष ध्यान, मच्छड़ों से बचाव भी जरूरी - डॉ. अरूण कुमार

डुमरांव के सुमित्रा कॉलेज रोड स्थित कुमार अर्थोपेडिक क्लीनिक में गुरूवार को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मुफ्त चिकित्सा शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक तथा जेनरल व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अरूण कुमार द्वारा सैकड़ो मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई तथा जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवा भी दिया गया। शिविर में दूर-दराज से सैकड़ो मरीज आए थे, जिन्हें डॉक्टर द्वारा बीपी, सुगर सहित कई अन्य तरह के रोगों की जांच की गई।

बरसात के दिनों में मरीजों को देना चाहिए खान-पान पर विशेष ध्यान, मच्छड़ों से बचाव भी जरूरी - डॉ. अरूण कुमार

-- डुमरांव के सुमित्रा कॉलेज रोड के ढेलवानी मोड़ स्थित कुमार अर्थोपेडिक में आयोजित हुआ मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ो मरीजों की हुई जांच

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के सुमित्रा कॉलेज रोड स्थित कुमार अर्थोपेडिक क्लीनिक में गुरूवार को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मुफ्त चिकित्सा शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक तथा जेनरल व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अरूण कुमार द्वारा सैकड़ो मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई तथा जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवा भी दिया गया। शिविर में दूर-दराज से सैकड़ो मरीज आए थे, जिन्हें डॉक्टर द्वारा बीपी, सुगर सहित कई अन्य तरह के रोगों की जांच की गई।

बरसात के दिनों में मरीजों को देना चाहिए खान-पान पर विशेष ध्यान, मच्छड़ों से बचाव भी जरूरी - डॉ. अरूण कुमार

इस दौरान उनके बीमारी के आधार पर उन्हें जरूरी सुझाव व दवा का लिख कर दिया गया। जबकि जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल प्रबंधक जैनुल होदा उर्फ बब्लू द्वारा अपने स्तर से मुफ्त में दवा भी दिया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया गया था। शिविर में आए सभी प्रकार के मरीजों का मुफ्त जांच किया जा रहा था। अस्पताल संचालक बब्लू ने कहा कि इस शिविर का आयोजन समाज के कमजोर वर्ग के मरीजों को मुफ्त व उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सुविधा दिलाने के उदेश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में सैकड़ो मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दिया गया है। 

बरसात के दिनों में मरीजों को देना चाहिए खान-पान पर विशेष ध्यान, मच्छड़ों से बचाव भी जरूरी - डॉ. अरूण कुमार

उन्होंने बताया कि डॉक्टर अरूण काफी अनुभवी डॉक्टर है तथा उनके द्वारा गॉल ब्लाडर स्टोन, हार्निया, अपेन्डिक्स, ब्रेस्ट-कैंसर, बच्चादानी, बवासीर ( स्टेपलर विधि द्वारा ), भकंदर, आंतों में छिद्र होना, हाईड्रोसिल, किडनी स्टोन, पुरूष नसबंदी, बिना टांके के एवं अन्य सभी प्रकार के जेनरल एवं लेप्रोस्कोपिक विधि ( दुरबीन ) द्वारा मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जाता है। 

बरसात के दिनों में मरीजों को देना चाहिए खान-पान पर विशेष ध्यान, मच्छड़ों से बचाव भी जरूरी - डॉ. अरूण कुमार

वहीं, केशव टाइम्स से बातचीत के दौरान डॉ. अरूण ने कहा कि बरसात के इस मौसम में लोगों को बीमारी से बचने के लिए खान-पान व रहन सहन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। हमें इस मौसम में ताजा व हल्का भोजन ही लेना चाहिए। तले हुए व बासी पदार्थ खाने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मौसम में फूड प्वाइजनिंग व जलजनित बीमारियां हो सकती है, जिससे बचाव के लिए हमे जागरूक होना पड़ेगा।

बरसात के दिनों में मरीजों को देना चाहिए खान-पान पर विशेष ध्यान, मच्छड़ों से बचाव भी जरूरी - डॉ. अरूण कुमार

इस शिवर के उद्घाटन के मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद कंचन सिन्हा उनके प्रतिनिधि टिंकू सिन्हा के अलावे कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।वहीं, शिविर को संपन्न कराने में अस्पताल के रविशंकर तिवारी, कुश चौबे, राज, मनू अंसारी, मकसूद अंसारी, वाहिद आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

बरसात के दिनों में मरीजों को देना चाहिए खान-पान पर विशेष ध्यान, मच्छड़ों से बचाव भी जरूरी - डॉ. अरूण कुमार

अस्पताल संचालक ने बताया कि डॉ. अरूण प्रत्येक गुरूवार यहां आते है। उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसे शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा। जबकि, शिविर में आए मरीज काफी खुश नजर आ रहे थे तथा डॉक्टर के कुशल व्यवहार व इलाज के तरीकों की तारीफ करते देखे गए।

बरसात के दिनों में मरीजों को देना चाहिए खान-पान पर विशेष ध्यान, मच्छड़ों से बचाव भी जरूरी - डॉ. अरूण कुमार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।