Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी
Keshav Times

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत चौसा सीएचसी में विशेष जांच शिविर

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 35 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क चिकित्सकीय जांच की गई। यह शिविर मातृत्व दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसे रविवार अवकाश के कारण सोमवार को मनाया गया।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत चौसा सीएचसी में विशेष जांच शिविर

केटी न्यूज/चौसा

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 35 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क चिकित्सकीय जांच की गई। यह शिविर मातृत्व दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसे रविवार अवकाश के कारण सोमवार को मनाया गया।शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना रहा।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत चौसा सीएचसी में विशेष जांच शिविर

चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंद्रमणि विमल की देखरेख में आयोजित इस शिविर में महिलाओं का हिमोग्लोबिन, रक्तचाप, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, हेपेटाइटिस सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। साथ ही जांच के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष परामर्श और नियमित फॉलोअप की सलाह दी गई।डॉ. विमल ने बताया कि समय पर और नियमित जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं को रोका जा सकता है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत चौसा सीएचसी में विशेष जांच शिविर

इससे न केवल मातृ स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि नवजात शिशु के जीवन की भी सुरक्षा सुनिश्चित होती है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन की गोलियों का सेवन, नियमित टीकाकरण और चिकित्सकीय निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया।शिविर में मौजूद एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को स्वच्छता, सुरक्षित प्रसव, नवजात शिशु की देखभाल और परिवार नियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। जांच के बाद महिलाओं में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संतोष और जागरूकता देखने को मिली।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।