Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

बक्सर भाजपा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी की हार्ट अटैक आने से मौत

बक्सर भाजपा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी की हार्ट अटैक आने से मौत
परशुराम चतुर्वेदी की फाइल फोटो

- मौत से पहले आक्रोश मार्च में शामिल हुए थे, अमर शहीद भगत सिंह को माल्यापर्ण करने के बाद बिगड़ी तबीयत

केटी न्यूज/बक्सर : बक्सर से भाजपा के प्रत्याशी रहे परशुराम चतुर्वेदी का सोमवार को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। जिस वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया उस समय वे पार्टी द्वारा चौसा में किसानों पर पुलिसिया जुल्म तथा केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के अपमान के खिलाफ भाजपा द्वारा आयोजित आक्रोश मार्च में शामिल थे। किला मैदान से शहीद पार्क तक निकले आक्रोश मार्च का नेतृत्व भी स्व. चतुर्वेदी कर रहे है। आक्रोश मार्च शहीद भगत सिंह चौक पहुंच भी गया था। परशुराम चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने अमर शहीद भगत सिंह को माल्यापर्ण किया। इसके तुरंत बाद वे जमीन पर गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें पहले बक्सर अनुमंडलीय अस्पताल और फिर बाद में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके मौत की खबर मिलते ही भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। 52 वर्षीय परशुराम चतुर्वेदी मूल रूप से बक्सर से सटे महदह के रहने वाले थे। छात्र जीवन से ही वे राजनीति में सक्रिय हुए थे। जानकारों ने बताया कि फिलवक्त वे भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य थे। जबकि पूर्व में वे बिहार पुलिस में नौकरी भी कर चुके थे। नौकरी छोड़ राजनीति में सक्रिय हुए थे। अचानक हुई उनकी मौत से भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं में अफरा तफरी मच गई है। सभी उन्हें जल्दी अस्पताल ले गए। लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। उनके निधन से बक्सर भाजपा को अपूरणीय क्षति पहुंची है। मौके पर मौजूद भाजपा नेता पुनित सिंह, राहुल दूबे आदि ने बताया कि उनलोगों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।