बुनियाद केन्द्र मिल रही सेवाओं को गांव-गांव जाकर प्रचार करने का मिला आदेश
अनुमंडलवासियों के लिये बुनियाद केन्द्र वरदान साबित हो रहा है, विशेषकर दिव्यांगों के लिये। शुक्रवार को डीपीएम संजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण में सबसे पहले उन्होंने केन्द्र में इलाज के लिये आए मरीजों से बात की, फिर हर विभाग की पंजियों की जांच की।

केन्द्र में हर सुविधाओं के निष्पादन का रजिस्टर रखना जरूरी
केटी न्यूज/डुमरांव
अनुमंडलवासियों के लिये बुनियाद केन्द्र वरदान साबित हो रहा है, विशेषकर दिव्यांगों के लिये। शुक्रवार को डीपीएम संजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण में सबसे पहले उन्होंने केन्द्र में इलाज के लिये आए मरीजों से बात की, फिर हर विभाग की पंजियों की जांच की।
उन्होंने केन्द्र के सभी अधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए लोगों से जुड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोगों तक बुनियाद केन्द्र की सुविधा मिले, उसके लिये आपको गांव-गांव जाना पड़ेगा और वहां जाकर लोगों को जो सेवाएं फ्री में उपलब्ध करायी जा रही है, उसके संबंध में विस्तार से बताना होगा।
उन्होंने कर्मियों से कहा कि आपको आंगनबाड़ी केन्द्र, टोला सेवक, वार्ड पार्षद, सदस्य, मुखिया, सरपंच के साथ बैठकें करनी होगी। उन्हें बुनियाद केन्द्र में मिल रही सुविधाओं को बताते हुए भेजने का अनुरोध करना होगा, तभी लोग जुड़कर इसका लाभ ले सकेंगे। फिर उन्होंने कर्मियों के साथ संघारित होने वाली फाईलों में लीव लिस्ट, बजट अनुसार संचिका के साथ कैशबुक, सेवा प्रदाता पंजी, लाथार्थियों की संख्या और कैसे बढ़ इस पर भी विचार-विमर्श किया गया।
वित्तीय बजट का आकलन के साथ राज्य कार्यालय द्वारा दिये गए बजट निर्देशों के पालन कहां तक किया उसकी संचिका का भी अवलोकर किया। केन्द्र में डीपीओ लगभग तीन घंटे तक रह फाइलों को खंगाला। जबतक रहे तबतक कर्मियों में अफरातफरी मची रही।