मातम: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में वकील की मौत
रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र के गोडारी बाजार में सड़क दुघर्टना में एक अधिवक्ता की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना एनएच-120ए पर माधव साह के मिल के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक की पहचान दावथ थाना क्षेत्र के कोआथ नकटौली निवासी करीब 55 वर्षीय अधिवक्ता राम कुमार पांडेय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे बिक्रमगंज से वकालत कर अपने घर लौट रहे थे।

केटी न्यूज/रोहतास
रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र के गोडारी बाजार में सड़क दुघर्टना में एक अधिवक्ता की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना एनएच-120ए पर माधव साह के मिल के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक की पहचान दावथ थाना क्षेत्र के कोआथ नकटौली निवासी करीब 55 वर्षीय अधिवक्ता राम कुमार पांडेय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे बिक्रमगंज से वकालत कर अपने घर लौट रहे थे। राम कुमार पांडेय डालमियानगर में परिवार के साथ रहते थे और बिक्रमगंज तथा डेहरी दोनों जगहों पर वकालत करते थे।

हादसे में औरंगाबाद के ववनडीहा निवासी 30 वर्षीय दानिश कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को ऑटो से काराकाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने राम कुमार पांडेय को मृत घोषित कर दिया, जबकि दानिश कुरैशी को प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया। घटना की सूचना मिलते ही काराकाट थाना अध्यक्ष विवेक कुमार, एसआई योगेश कुमार और सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

