Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

केटी न्यूज/नावानगर  

विगत चार माह से वेतन का भुगतान नहीं होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को स्थानीय सीएचसी पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चिकित्सा प्रभारी पर भेदभाव बरतने जैसे आरोप लगाते हुए एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। स्वास्थ्य कर्मियों के विरोध प्रदर्शन से सीएचसी में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

बाद में स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला महामंत्री आनंद सिंह की पहल के बाद स्वास्थ्य कर्मी शांत हुए। इधर प्रभारी के विरोध में उतरे स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि विगत चार माह से उन्हे वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते उनका घर-परिवार को चला पाना मुश्किल हो गया है। वही महामंत्री ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ . कमलेश कुमार ने शुक्रवार तक वेतन से वंचित कर्मियों को भुगतान कर देने का आश्वासन दिये है। बताया जाता है, कि मंगलवार को

वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

आयोजित स्प्ताहिक बैठक में जुटी एएनएम द्वारा वेतन भुगतान की मांग उठाई गई। जिसके जवाब में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने राशि उपलब्ध नहीं होने की बात बताई। जिसको लेकर एएनएम उग्र हो गई, और विरोध प्रदर्शन करने लगी। एएनएम के विरोध प्रदर्शन में सीएचसी के अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हो गए। हंगामा कर रही एएनएम ने बताया कि विगत सितंबर

वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

माह से उन्हे वेतन नहीं मिला है। जबकि आधे लोगों को वेतन का भुगतान कर दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मी ने चार माह से वेतन का भुगतान नहीं होने में चिकित्सा प्रभारी की लापरवाही बता रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि वेतन हेड में राशि नहीं रहने के चलते कुछ लोगों को वेतन नहीं मिला है। उन्हे दूसरे हेड से शुक्रवार तक वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।