Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज
Keshav Times

पोषण मेला में गर्भवती व बच्चों को पोषण के बारे में दी गई जानकारी

पोषण मेला में गर्भवती व बच्चों को पोषण के बारे में दी गई जानकारी

इटाढ़ी के बाल विकास परियोजना कार्यालय में आयोजित हुआ था पोषण मेला

केटी न्यूज/बक्सर 

गुरूवार को इटाढ़ी में राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत प्रखंड स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया गया। यह आयोजन इटाढ़ी बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रंजना कुमारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस पोषण मेला में आयोजकों द्वारा अलग-अलग थीम पर प्रदर्शनी आयोजित कर गर्भवती महिलाओं को समुचित पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। आईसीडीएस डीपीओ रंजना कुमारी ने अपने संबोधन में गर्भवती महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों के कुपोषण दूर करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार, फल, दूध, हरी सब्जी, अंडा आदि को अपने भोजन में शामिल कर गर्भवती महिलाएं अपना तथा अपने बच्चें को स्वस्थ्य रख सकती है।

पोषण मेला में गर्भवती व बच्चों को पोषण के बारे में दी गई जानकारी

जबकि कुपोषित बच्चें भी पौष्टिक आहार, फल, दूध आदि का नियमित सेवन करें तो उनका कुपोषण दूर हो सकता है। उन्होंन खासकर गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ्य रहने के लिए कई आवश्यक जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर कुपोषित बच्चें के खानपान में पौष्टिक आहार वाले फल सब्जी तथा दूध आदि को शामिल करना चाहिए। उन्होंने इसकी विशेषता बताते हुए गर्भवती महिलाओं को अन्य कई जानकारियां भी दी। पोषण मेला के दौरान उपस्थित गर्भवती महिलाओं ने भी कई तरह के सवाल पूछे, जिसका जबाव अधिकारियों द्वारा दिया गया।

पोषण मेला में गर्भवती व बच्चों को पोषण के बारे में दी गई जानकारी

इस दौरान उपस्थित महिलाओं में उत्साह देखा गया। महिलाएं बड़े ही उत्साह के साथ इस पोषण मेला में शामिल होने आई थी। पोषण मेला के आयोजन से बाल विकास परियोजना कार्यालय में उत्सवी माहौल बना हुआ था। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना व संबंधित कर्मियों के साथ ही बड़ी संख्या में गर्भवती महिला उपस्थित थी। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, इटाढ़ी मीना कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी, सांख्यकी पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, कार्यलय कर्मी एवं परियोजना की समस्त आंगनबाड़ी सेविकाएं बढ़ चढ़ की भाग ली और कार्यक्रम को सफल बनाई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।