Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

स्कार्पियों व बाइक की आमने-सामने टक्कर में नवविवाहित दंपति की दर्दनाक मौत

बिहार के सुपौल जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आया है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक सवार दंपति की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। यह घटना सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां में समधिनिया रोड के पास एनएच 327ई पर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है।

स्कार्पियों व बाइक की आमने-सामने टक्कर में नवविवाहित दंपति की दर्दनाक मौत

स्कार्पियों व बाइक की आमने-सामने टक्कर में नवविवाहित दंपति की दर्दनाक मौत

केटी न्यूज/पटना 

 बिहार के सुपौल जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आया है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक सवार दंपति की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। यह घटना सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां में समधिनिया रोड के पास एनएच 327ई पर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। मृतक युवक की पहचान अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के महथवा बाजार वार्ड 10 निवासी मोहम्मद हसाबुल के 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आसिफ आलम के रूप में हुई है। उनकी पत्नी 25 वर्षीय आबिदा खातून भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक उजला रंग की स्कॉर्पियो (नंबर बीआर 11 पीसी 3816) जादिया की ओर से त्रिवेणीगंज की तरफ तेज रफ्तार में आ रही थी। 

स्कार्पियों व बाइक की आमने-सामने टक्कर में नवविवाहित दंपति की दर्दनाक मौत

मोहम्मद आसिफ आलम अपनी पत्नी के साथ मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी लक्ष्मीनियां में समधिनिया रोड के पास दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुघर्टना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने गंभीर रूप से घायलावस्था में पत्नी को अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुपौल रेफर कर दिया गया। परन्तु इलाज दौरान देर रात पत्नी की भी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर भागना चाहा, परन्तु भागने के क्रम में स्कॉर्पियो भी एनएच 327ई से पलट कर घटनास्थल के पास ही खाई में गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि स्कॉर्पियो में सवार लोग बाल-बाल बच गए और मौके का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो छोड़ फरार हो गए।

स्कार्पियों व बाइक की आमने-सामने टक्कर में नवविवाहित दंपति की दर्दनाक मौत

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि महज चार महीने पहले ही मोहम्मद आसिफ आलम और आबिदा खातून की शादी हुई थी और शनिवार रात दोनों त्रिवेणीगंज बाजार से मेला देखकर वापस लौट रहे थे, तभी यह सड़क हादसा हो गया।

स्कार्पियों व बाइक की आमने-सामने टक्कर में नवविवाहित दंपति की दर्दनाक मौत

एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि उसकी पत्नी घायल थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया, लेकिन उसकी भी मौत देर रात ही सुपौल के एक निजी अस्पताल में हो गई। उन्होंने कहा कि सड़क जाम की बात गलत है, सड़क जाम नहीं हुआ था, बल्कि दुर्घटना की वजह से वहां जाम की स्थिति लग रही थी, घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ की वजह से ऐसा लग रहा था।

स्कार्पियों व बाइक की आमने-सामने टक्कर में नवविवाहित दंपति की दर्दनाक मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।