Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

डोली उठने से पहले भाई समेंत तीन की उठी अर्थी, सोमवार को आनी थी बहन की बरात

हन की डोली उठने से पहले भाई की डोली उठ गयी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दुघर्टना बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर महनार रोड चांदपुरा थाना क्षेत्र में चांदपुरा शिव मंदिर के समीप हुई। जहां अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर से तीन युवक की मौत हो गई है। बाइक सवार युवक सोनू कुमार की बहन की बरात सोमवार को आने वाली थी।

डोली उठने से पहले भाई समेंत तीन की उठी अर्थी, सोमवार को आनी थी बहन की बरात

डोली उठने से पहले भाई समेंत तीन की उठी अर्थी, सोमवार को आनी थी बहन की बरात

केटी न्यूज/पटना

बहन की डोली उठने से पहले भाई की डोली उठ गयी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दुघर्टना बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर महनार रोड चांदपुरा थाना क्षेत्र में चांदपुरा शिव मंदिर के समीप हुई। जहां अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर से तीन युवक की मौत हो गई है। बाइक सवार युवक सोनू कुमार की बहन की बरात सोमवार को आने वाली थी। जिसमें पूजा मटकोर एवं भूईया बाबा के पूजा का आयोजन होना था। सोनू अपने साथ दो युवक को लेकर बाइक से दही लाने के लिए दुकान पर जा रहे था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की मौत मौके पर ही हो गयी। 

डोली उठने से पहले भाई समेंत तीन की उठी अर्थी, सोमवार को आनी थी बहन की बरात

दुर्घटना की सूचना मिलते ही घर में शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गयी। पुरा घर चित्कार से गुंज उठा। वहीं दुघर्टना की सूचना मिलते ही चांदपुरा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने  तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान स्थानीय रंजन कुमार पिता लाल मोहर भगत, राजीव कुमार पिता अवधेश भगत,  सोनू कुमार पिता महेश भगत के रूप में हुई है।

डोली उठने से पहले भाई समेंत तीन की उठी अर्थी, सोमवार को आनी थी बहन की बरात

ग्रामीणों के अुनसार सोनू कुमार की बहन की शादी को लेकर पूजा मटकोर का कार्यक्रम था। बाइक पर सवार सोनू कुमार होकर सोनू, रंजन और राजीव कुमार दही लाने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। चांदपुरा थानाध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने कहा कि घर में शादी की रस्म जारी की थी। लड़की का भाई दो अन्य युवक के साथ बाइक से दही लाने के लिए जा रहा था। जिसमें सड़क हादसे में बाइक सवार तीनों युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

डोली उठने से पहले भाई समेंत तीन की उठी अर्थी, सोमवार को आनी थी बहन की बरात

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।