Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

रफ्तार का कहर: अनियंत्रित पिकअप ने ऑटों को रौदा, तीन मौत चार घायल

तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर में एक आठ वर्षीय बच्चा सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुघर्टना विशनपुर थाना क्षेत्र में दरभंगा-समस्तीपुर स्टेट हाइवे स्थित नरसारा चौक पर हुई है। दुघर्टना की सूचना मिलते ही विशनपुर थाना की पुलिस तीनो शवों को कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमोर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

रफ्तार का कहर: अनियंत्रित पिकअप ने ऑटों को रौदा, तीन मौत चार घायल

रफ्तार का कहर: अनियंत्रित पिकअप ने ऑटों को रौदा, तीन मौत चार घायल

केटी न्यूज/पटना 

तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर में एक आठ वर्षीय बच्चा सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुघर्टना विशनपुर थाना क्षेत्र में दरभंगा-समस्तीपुर स्टेट हाइवे स्थित नरसारा चौक पर हुई है। दुघर्टना की सूचना मिलते ही विशनपुर थाना की पुलिस तीनो शवों को कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमोर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। इस भयावह दुघर्टना में चार और यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। जिसमें एक यात्री की हालत काफी गंभीर है। वहीं मृतकों में ऑटो चालक राजेश साह है। वहीं दो मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।

रफ्तार का कहर: अनियंत्रित पिकअप ने ऑटों को रौदा, तीन मौत चार घायल

प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों कि मानें तो नरसारा चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रहे ऑटो को रौंद दिया। इस भीषण टक्कर में ऑटो के परख्च्चे उड़ गए है। चार लोग गंभीर रुप से जख्मी है जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में ले जाया गया है। घायलों में मोरो थाना क्षेत्र के रहनेवाले छोटेलाल की हालत काफी गंभीर है।

रफ्तार का कहर: अनियंत्रित पिकअप ने ऑटों को रौदा, तीन मौत चार घायल

वहीं घायलों में तारालाही निवासी लाल मोहम्मद के पुत्र मो. अखबार(36), समस्तीपुर जिला के चकमहेसी थाना क्षेत्र निवासी गौरव चौधरी की पुत्री दिव्या (21) और मोरो थाना क्षेत्र के पटोरी निवासी छोटे लाल ठाकुर(65) शामिल हैं। इनमें  छोटे लाल का स्थिति गंभीर है। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस में पड़े आठ वर्षीय बच्चे और एक युवक (30) के शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन मृतकों में एक की पहचान कर ली गई है। वहीं एक आठ वर्ष के बच्चे और एक युवक के शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।