Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

सासाराम रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे 16 साल के स्टूडेंट का पैर कटा

रोहतास स्थित सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है।यह हादसा पंडित दीनदयाल-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर हुआ।

सासाराम रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे 16 साल के स्टूडेंट का पैर कटा
Accident

केटी न्यूज़/रोहतास

रोहतास स्थित सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है।यह हादसा पंडित दीनदयाल-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर हुआ।यहां एक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे 16 साल के स्टूडेंट का पैर कट गया है। ये पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। 

सासाराम रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे 16 साल के स्टूडेंट का पैर कटा

चंद्रदीप इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र का पता लगाने के लिए सासाराम से डेहरी जाने के लिए धनबाद इंटरसिटी ट्रेन पकड़ रहा था। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर, अधिक भीड़ के कारण चंद्रदीप ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गया, जिससे उसका एक पैर कट गया।बेलाढी गांव निवासी शैलेंद्र पासवान के बेटे चंद्रदीप कुमार चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था।जिस दौरान ये हादसा हुआ, उस समय स्टूडेंट, इंटरमीडिएट परीक्षा सेंटर देखने जा रहा था।

सासाराम रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे 16 साल के स्टूडेंट का पैर कटा

घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और आरपीएफ ने तुरंत हरकत में आकर घायल छात्र को सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही छात्र के परिजन अस्पताल पहुंचे। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।