Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

मुजफ्फरपुर में आज शाम सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।यह हादसा जैतपुर ओपी के पोखरैरा में हुआ।

बिग ब्रेकिंग-सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
Accident

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में आज शाम सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।यह हादसा जैतपुर ओपी के पोखरैरा में हुआ।छोटू सिंह एलजेपी सांसद वीणा देवी के बेटे थे।वीणा देवी वैशाली से सांसद है।

बिग ब्रेकिंग-सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे राहुल राज उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू वीणा देवी का सौतेला बेटा है।पिता दिनेश सिंह एमएलसी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बिग ब्रेकिंग-सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार है। उन्होंने कहा कि सोनू को आनन-फानन में प्राथमिक इलाज के लिए सरैया पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच चीत्कार मच गया तो दूसरी तरफ मामले की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।