Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कृष्णाब्रह्म में मजदूर की मौत

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड गांव के समीप हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। वहीं चालक अज्ञात वाहन लेकर भागने में सफल रहा।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कृष्णाब्रह्म में मजदूर की मौत
Accident

केटी न्यूज /डुमरांव

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड गांव के समीप हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। वहीं चालक अज्ञात वाहन लेकर भागने में सफल रहा। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उड़ियानगंज निवासी संजय राजभर (उम्र-34) पिता-निर्मल राजभर मजदूरी करता था। वह नया भोजपुर से काम खत्म कर अपने घर जा रहा था। 

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कृष्णाब्रह्म में मजदूर की मौत

इसी बीच करीब रात नौ बजे एनएच-922 पर लेवाड गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। राहगीरों ने घटना को देख इसकी जानकारी कृष्णाब्रह्म थाना को दी। थाना तत्काल जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि संजय अपने पीछे अपनी पत्नी प्रियंक देवी व चार बच्चों को छोड़ गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।