मचा कोहराम: शादी के बाद बहन के साथ उसके ससुराल में आए किशोर की डूबने से मौत

मचा कोहराम: शादी के बाद बहन के साथ उसके ससुराल में आए किशोर की डूबने से मौत

केटी न्यज/औरंगाबाद।  

सोन कैनल में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मामला ओबरा थाना क्षेत्र के डिहरा लख के समीप सोन कैनाल की हैं। जहां पन बिजली परियोजना में शुक्रवार की देर शाम एक किशोर डूब गया था जिसका शव घटना के 12 घंटे बाद पुलिस-पशासन की सहयोग से गोताखोरों की मदद से शनिवार की सुबह करीब 8ः00 बजे बरामद किया गया। किशोर की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के जखौरा गांव निवासी अजय सिंह के 16 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में पहचान हुई है।

जानकारी के अनुसार किशोर अपनी ममेरी बहन की शादी के बाद उसके साथ ओबरा प्रखंड के डिहरा गांव में 8 दिसंबर को ससुराल आया था। साथ में उसका ममेरा भाई अरवल ज़िले के मंगा बिगहा निवासी रिशु कुमार भी आया था। शुक्रवार को दोनों युवक शौच करने के लिए डिहरा गांव स्थित पन बिजली परियोजना की ओर गए थे। जहां किशोर का पैर पन बिजली परियोजना में फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया जिसमें डूबने से किशोर की मौत हो गई।

हालांकि इस दौरान रिशु ने घटना की जानकारी अपने बहनोई सतीश कुमार को दी , लेकिन जब तक बचाव कार्य किया जाता, तब तक किशोर गहरे पानी में डूब चुका था। मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई जिसके अलोक में पहुंचे प्रभारी अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में किशोर की खोजबीन शुरू की गई।

इस दौरान गोताखोरों की मदद से कड़ी मस्कत के बाद शनिवार की सुबह किशोर का शव बरामद किया गया और शव का पोस्टमार्टम करवा कर, परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी देते हुए प्रभारी अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोर के सहयोग से शव को बरामद किया गया है। पोस्टमॉर्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।