Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
Keshav Times

पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस की टूटी कपलिंग,यात्रियों में मचा कोहराम

इस वक़्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है बिहार की राजधानी पटना से।यहां पटना जंक्शन से ठीक पहले एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया है।

पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस की टूटी कपलिंग,यात्रियों में मचा कोहराम
Accident

केटी न्यूज़/पटना

इस वक़्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है बिहार की राजधानी पटना से।यहां पटना जंक्शन से ठीक पहले एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया है।हटिया पूर्णिया एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गई है।आज हटिया पूर्णिया एक्सप्रेस के आउटर पर पहुंचते ही ट्रेन में एक जोरदार आवाज हुई।इस भयंकर आवाज़ के कारण ट्रेन अचानक रुक गई।इस आवाज़ के बाद लोगों ने नीचे उतरकर देखा तो पता लगा कि ट्रेन की दो बोगियों के बीच की कापलिंग टूट गई है।

पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस की टूटी कपलिंग,यात्रियों में मचा कोहराम

वहीं ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के अंदर बैठे थे।ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।तभी अचानक तेज झटका लगा और गाड़ी रुक गई।1 घंटे से ज्यादा समय तक गाड़ी प्लेटफार्म नंबर 10 के आउटर पर खड़ी रही।मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रेन अगर ज्यादा स्पीड में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।इसके बाद यात्रियों में डर का माहौल हो गया।अचानक यात्री ट्रैक पर उतरकर खड़े हो गए।इस बीच थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी की भी स्थिति बनी रही।

पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस की टूटी कपलिंग,यात्रियों में मचा कोहराम

रेलवे के अधिकारी और टेक्निकल टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इसके साथ ही प्रेशर पाइप और तकनीकी खराबी ठीक किया जा रहा है। गौरतलब हो कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 10 पर पहुंचने वाली थी, उसी दरमियान ट्रैक चेंज हो रहा था। इसी बीच यह घटना घटी।हादसे के कारण राजेंद्र नगर से पटना जंक्शन की ओर आने वाली ट्रैक पर जाम होने की वजह से पटना जंक्शन पर ट्रेन नहीं आ रही है। इधर, टेक्निकल टीम काफी तेजी से ट्रेन को बनाने में लगी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।