शादी समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट 6 की मौत, आतिशबाजी के दौरान लगी थी आग

द्वारपूजा के दौरान बारातियों द्वारा जमकर आतिशबाजी की जा रही थी। पटाखों की चिंगारी से शामियाने में आग लग गई। कुछ ही मीटर पर खाना बनया रहा था। सामियाने से उठी आग की चिंगारी देखते ही देखते आग रसोई में सिलेंडर तक जा पहुंची

शादी समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट 6 की मौत, आतिशबाजी के दौरान लगी थी आग

केटी न्यूज/पटना/दरभंगा

शादी समारोह में आतिशबाजी के दौरान भीषण आग लग गई। जिसमें गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गए। घटना में छह लोगों की मौत हो गई। दुघर्टना गुरूवार की रात लगभग 10ः45 बजे के करीब अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना के अंटोर गांव में हुई। ग्रामीणों प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार रात में छगन पासवान की बेटी की बरात आई हुई थी। सभी बरातियों को रामचंद्र पासवान के घर पर रूकने का व्यवस्था किया गा था।

द्वारपूजा के दौरान बारातियों द्वारा जमकर आतिशबाजी की जा रही थी। पटाखों की चिंगारी से शामियाने में आग लग गई। कुछ ही मीटर पर खाना बनया रहा था। सामियाने से उठी आग की चिंगारी देखते ही देखते आग रसोई में सिलेंडर तक जा पहुंची। सिलेंडर में आग लगते ही ब्लास्ट होने शुरू हो गया। हादसे के बाद दूल्हा-दुल्हन की शादी मंदिर में कराई गयी। वहां दोनों की शादी हुई।

वहीं मृतकों की पहचान  कंचन देवी(25) , साक्षी कुमारी(4), सिद्धांत कुमार(2), डेढ़ साल का एक बच्चा, सुनील पासवान(26) और लाली देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे बेनीपुर के एसडीएम शंभू नाथ झा ने कहा कि घटना में 6 लोगों की मौत हुई है। मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं तीन मवेशियों की भी मौत हुई है। उनका भी मुआवजा दिया जाएगा। बाकी सामान के नुकसान के लिए 12 हजार रुपए की मदद की जाएगी।