Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

'वर्ल्ड डायबिटीज डे' पर जाने हैरान करने वाली रिपोर्ट

आज 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है।लोगों को इस लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी और इसके खतरो को लेकर जागरुक किया जाता है ताकि आप खुद को डायबिटीज का शिकार होने से बचा सकें।

'वर्ल्ड डायबिटीज डे' पर जाने हैरान करने वाली रिपोर्ट
Health

केटी न्यूज़/दिल्ली

आज 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है।लोगों को इस लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी और इसके खतरो को लेकर जागरुक किया जाता है ताकि आप खुद को डायबिटीज का शिकार होने से बचा सकें। हाल ही में आई द लैंसेट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 30 सालों में दुनिया भर में डायबिटीज से पीड़ित युवाओं का प्रतिशत दोगुना हो गया है। ऐसा सबसे ज्यादा विकासशील देशों में हो रहा है। 

'वर्ल्ड डायबिटीज डे' पर जाने हैरान करने वाली रिपोर्ट

2022 में दुनिया भर में करीब 14 प्रतिशत युवा गंभीर स्वास्थ्य स्थिति से प्रभावित होंगे। जबकि 1990 में यह आंकड़ा सिर्फ 7 प्रतिशत था। अभी तक 800 मिलियन से ज्यादा लोग मधुमेह से पीड़ित हैं, जबकि 1990 में यह संख्या 200 मिलियन से भी कम थी। इस रिपोर्ट में डायबिटीज के टाइप 1 और टाइप के रोगी शामिल हैं। खासतौर से डायबिटीज टाइप 1 कम उम्र से ही प्रभावित करता है और इसका इलाज करना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसा इंसुलिन की कमी की वजह से होता है।

'वर्ल्ड डायबिटीज डे' पर जाने हैरान करने वाली रिपोर्ट

डायबिटीज के खतरे आपके लिए काफी गंभीर साबित हो सकते हैं। डायबिटीज के रोगियों में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं देखी जा सकती हैं।डायबिटीज को दुनियाभर में सबसे खतरनाक बीमारियों में एक माना जाता है।डायबिटीज धीरे-धीरे आपके शरीर के सारे अंगों को प्रभावित करने लगती है।जिसमें हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा, किडनी खराब होने और कम दिखाई देना, एम्प्युटेशन, लिवर पर असर और कुछ मामलों में ये असामयिक मृत्यु का भी कारण बन सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।