Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

'रूझ ऐप' लाया है मरीजों के लिए खुशखबरी

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान दिल्‍ली के बड़े अस्‍पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए बड़े कदम उठा रहा है।अस्‍पताल ने ऑनलाइन ऐप की सुविधा लांच कर दी

'रूझ ऐप' लाया है मरीजों के लिए खुशखबरी
Roojh App

केटी न्यूज़/दिल्ली

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान  दिल्‍ली के बड़े अस्‍पतालों में  मरीजों की सुविधा के लिए बड़े कदम उठा रहा है।अस्‍पताल ने ऑनलाइन ऐप की सुविधा लांच कर दी है।इस एप्प से ओपीडी में रोजाना बढ़ रही भीड़ और चिकित्‍सकीय परीक्षण से पहले ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए घंटों लगने वाली लाइन से छुटकारा मिलेगा।मरीज़ अब घर बैठे ओपीडी का टोकन ले सकेंगे और अस्‍पताल आकर मिनटों में कार्ड बनवा सकेंगे।

'रूझ ऐप' लाया है मरीजों के लिए खुशखबरी

इस ऐप का इस्‍तेमाल सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक किया जा सकता है जबकि शनिवार को सुबह आठ बजे से 10.30 बजे तक मरीज इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।इसके लिए आप घर से ही टोकन संख्या ले सकते हैं और इससे लोगों का मूलयवान समय और संसाधन की बचत होगी।

'रूझ ऐप' लाया है मरीजों के लिए खुशखबरी

स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के लिए रोजाना करीब ढाई हजार रोगी दूर-दूर से आते हैं लेकिन ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें टोकन लेने के लिए घंटों लम्बा इंतजार करना पढता है।इसी परेशानी को हल करने के लिए अब अस्‍पताल ने अपना 'ऐप रूझ लांच' कर दिया है।इससे एम्‍स सहित दिल्‍ली के अन्‍य अस्‍पतालों की तरह मरीज एआईआईए में भी ऑनलाइन टोकन ले सकेंगे।संस्थान के इन कदमों से मरीजों को आने वाले समय में और अधिक लाभ होगा और बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज संभव हो पाएगा।

'रूझ ऐप' लाया है मरीजों के लिए खुशखबरी

एआईआईए की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि अपॉइंटमेंट लेने की व्यवस्था को आसान बनाने के लिए रूझ ऐप को आप गूगल के प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से भी डाउन लोड कर सकते हैं। इंस्‍टॉल करने के बाद रूझ ऐप पर आपको लॉगिन बनाना होगा जिसके लिए आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा और कुछ आसान चरणों में आपका आभा यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बन जाएगा। आभा आईडी के द्वारा आप आप भविष्य में अपने मेडिकल रिकार्ड्स को भी सुरक्षित रख सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन के बाद आपको टोकन संख्या प्राप्त होगी जिसकी मदद से आप अपना ओपीडी कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं।इतना ही नहीं इसमें बुजुर्ग और अन्य मरीजों की सहायता के लिए एक हेल्प डेस्क की भी स्थापना की गई है।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।