Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

कोरोना के बाद इस महामारी ने दी दस्तक

कोरोना महामारी के बाद अब एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है।एमपॉक्स नाम की एक नई बीमारी आई है।

कोरोना के बाद इस महामारी ने दी दस्तक
Epidemic

केटी न्यूज़/दिल्ली

कोरोना महामारी के बाद अब एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है।एमपॉक्स नाम की एक नई बीमारी आई है।विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपातकालीन समिति की बैठक में चल रहे एमपॉक्स प्रकोप पर चर्चा की है।यह बीमारी 2022 में सामने आई थी जो खत्म होने के बजाय बढ़ती जा रही है।अब तक एमपॉक्स की चपेट में अब तक 116 आ चुके हैं।इन दिनों एमपॉक्स का कहर दुनियाभर के कई अफ्रीकी देशों में देखा गया है।

कोरोना के बाद इस महामारी ने दी दस्तक

एमपॉक्स पश्चिम, मध्य और पूर्वी अफ्रीकी देशों में ज्यादा फैल रहा है।इसके साथ ही अमेरिका और यूरोप में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं।वैश्विक स्तर पर इसके मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।एमपॉक्स को आप 'मंकीपॉक्स' के नाम से भी जानते हैं। ये बीमारी वायरस की तरह फैलती है, जो देखने में चेचक जैसी ही लगती है।अब इसका खतरा कई देशों तक जा पहुंचा है। 

कोरोना के बाद इस महामारी ने दी दस्तक

इस साल अफ्रीका में एमपॉक्स के 15,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहीं इससे अब तक 461 मौतों की रिपोर्ट की गई हैं। इसमें 18 देशों के मामले शामिल हैं।इस बीमारी से लड़ने के लिए अफ्रीकी महाद्वीप को लगभग 10 मिलियन से ज्यादा वैक्सीन की जरूरत है, जबकि उनके पास केवल 200,000 ही मौजूद हैं। अमेरिका ने इसकी मदद के लिए 17 मिलियन डॉलर दिए हैं।

कोरोना के बाद इस महामारी ने दी दस्तक

इसके लक्षणों में बुखार और ठंड लगने जैसे ही दिखाई देता हैं,लेकिन ये काफी खतरनाक होता है जिसके एक दाने को ही ठीक होने में कई हफ्तों का समय लग जाता है। इसकी वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, इसी को देखते हुए अफ़्रीकी संघ के स्वास्थ्य प्राधिकरण ने महाद्वीप पर पब्लिक हेल्थ एमरजेंसी का ऐलान कर दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।