Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से फर्टिलिटी पर पड़ सकता है असर- डॉ. चंचल शर्मा

खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से फर्टिलिटी पर पड़ सकता है असर- डॉ. चंचल शर्मा

केटी न्यूज/आरा

आजकल की अनियमित जीवनशैली के कारण ज्यादातर लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रेस, गलत खानपान, जंक फूड के कारण लोगों में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता जा रहा है। उक्त बातें आशा आयुर्वेदा की सीनियर फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डा. चंचल शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि अक्सर हम सुनते हैं कि कोलेस्ट्रॉल हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। डा. शर्मा ने बताया कि हमारे शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। बैड कोलेस्ट्रॉल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। वहीं गुड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से फर्टिलिटी पर पड़ सकता है असर- डॉ. चंचल शर्मा

इसलिए हमारे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होनी चाहिए। परंतु क्या खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है? इसे जानने के लिए आशा आयुर्वेदा की सीनियर फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट ने बताया कि पहले हम यह जानंेगे कि गुड कोलेस्ट्रॉल क्या है और शरीर में काम कैसे करता है। उन्होंने कहा कि एचडीएल यानी हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन, जिसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता हैं। यह आपकी रक्त वाहिकाओं में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल और प्लेग को कम करता है। यह उन्हें रक्त वाहिकाओं से निकालकर लिवर तक ले जाता है, जिसके बाद एक्सक्रीशन के माध्यम से उन्हें बाहर निकाल दिया जाता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से फर्टिलिटी पर पड़ सकता है असर- डॉ. चंचल शर्मा

यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। डॉ. चंचल कहती है कि एचडीएल की कमी के कारण प्रजनन आयु की पाँच में से एक महिला एक वर्ष तक प्रयास करने के बाद भी गर्भधारण नहीं कर पाती है। हम जानते हैं कि अंडाशय एचडीएल के रिसेप्टर्स से भरे होते हैं, इसलिए एचडीएल के चयापचय को उस कारण से प्रजनन क्षमता में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ती है। कोलेस्ट्रॉल सभी स्टेरायडल हार्माेन की रीढ़ है, और एक फर्टाइल महिला के लिए हार्माेन के एक ऑर्केस्ट्रा की जरुरत होती है।

खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से फर्टिलिटी पर पड़ सकता है असर- डॉ. चंचल शर्मा

एक्सपर्ट का मानना है कि अंडाशय एचडीएल के रिसेप्टर्स से भरे होते हैं, इसलिए प्रजनन क्षमता में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होती है। इसका मतलब अगर एक महिला के शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है तो कंसीव करने में दिक्कत आती है। इसके अलावा डॉ. चंचल कहती है कि यह पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए जिम्मेदार होता है। वहीं यह महिलाओं में सेक्सुअल परफोर्मेंस को यह प्रभावित करता है। इसके कारण कामेच्छा कम हो सकती है। 

आयुर्वेद में है कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के उपाय

डॉ. चंचल कहती है कि आयुर्वेद में औषधियों और पंचकर्मा पद्धति के माध्यम से खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और नेचुरल तरीके से प्रेगनेंसी होना संभव है। स्वस्थ जीवनशैली और पौष्टिक आहार के साथ खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाया जा सकता है, जिससे कार्यों में सुधार होता है। आयुर्वेद में कहा जाता है कि एक परिवार शुरू करने के लिए सबसे जरूरी चीज है कि आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से मजबूत हों। अगर आपका शरीर और जीवनशैली स्वस्थ है और आप पौष्टिक भोजन करती हैं तो गर्भधारण की संभावना हो सकती है। जिस तरह एलोपैथी विज्ञान में आईवीएफ एक तरीका है, उसी तरह आयुर्वेद में भी प्राकृतिक इलाज संभव है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।