Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी
Keshav Times

डियूटी के दौरान सिमरी निवासी दरोगा की सड़क दुघर्टना में मौत

आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवां गांव मोड़ के समीप शनिवार की सुबह ट्रक व वेगेनार कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में वेगेनार कार चल रहे दरोगा की घटना मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

डियूटी के दौरान सिमरी निवासी दरोगा की सड़क दुघर्टना में मौत

केटी न्यूज/आरा।

 आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवां गांव मोड़ के समीप शनिवार की सुबह ट्रक व वेगेनार कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में वेगेनार कार चल रहे दरोगा की घटना मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि ट्रक चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद जख्मी ट्रक चालक को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। वही टक्कर इतना जबरदस्त था कि वेगेनार कार के पचखड़े उड़ गए। जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिला के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी सातों दूधी पट्टी निवासी मो.बबन मियां के 52 वर्षीय पुत्र मो.जलालुद्दीन है एवं वर्तमान में आम खाना क्षेत्र के वाली गंज मोहल्ले में अपना मकान बनाकर रहते थे।

डियूटी के दौरान सिमरी निवासी दरोगा की सड़क दुघर्टना में मौत

वह बिहार पुलिस में दरोगा थे एवं वर्तमान में शहर के ट्रैफिक थाना में कार्यरत थे। इसके पूर्व वह पटना में पोस्टेड थे। हालांकि उनका तबादला सारण (छपरा) जिला में हो गया था और एक बाद वह सारण (छपरा) में ज्वाइन करने वाले थे। जबकि जख्मी ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला निवासी परधारी सिंह का 45 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार है। उधर घटना की सूचना पाकर ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु एवं ट्रैफिक थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सहित ट्रैफिक थाना के कई पुलिसकर्मी आरा अस्पताल पहुंचे और उनके परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इधर मृतक के बेटे मो. इरफान ने बताया कि वह बकरीद को लेकर छुट्टी लेकर घर पर थे। शनिवार की सुबह बकरीद (कुर्बानी) को लेकर वह घर से वेगेनार कार खुद चला कर अपने गांव सातों सिमरी दूधी पट्टी जा रहे थे। उसी दौरान इटवां गांव मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रक वह एवं ट्रक दोनों गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख दरोगा मो.जलालुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी ट्रक चालक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इसके पश्चात स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर उनके परिजन एवं सभी रिश्तेदार आरा सदर अस्पताल पहुंचे। वही ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु ने बताया कि वह हमारे ट्रैफिक थाना में ही कार्यरत थे और हमें सूचना प्राप्त हुई कि सड़क दुर्घटना में उनकी दुखद मौत हो गई है। जिसके बाद हम लोग सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं उन्होंने बताया कि उनके जाने से हम लोगों ने अपना एक अंग खो दिया है। उनके रहते में हम लोग काफी निश्चित रहते थे और शहर का ज्यादातर जाम इन्हीं के द्वारा हटाया जाता था। बताया जाता है कि मृतक दारोगा मो.जलालुद्दीन अपने पांच भाई दो बहन में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने पहली शादी नजमा खातून से की थी और उससे उन्हें दो बेटी रजिया एवं नाजिया है। उनकी पहली पत्नी नजमा खातून की मौत करीब 25 वर्ष पूर्ण हो गई थी। जबकि उन्होंने दूसरी शादी बेबी खातून से की थी और उनसे उन्हें दो पुत्री गुड़िया,खुशी एवं एक पुत्र मो.इरफान है। घटना के बाद मृतक दरोगा के घर में हाहाकार मच गया है। देखते ही देखते घर के त्यौहार का माहौल मातम में तब्दील हो गया। वहीं घटना के बाद उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।