आरा में सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा जख्मी,परिवार में मचा कोहराम
आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर बुधवार रात को हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार मामा की मौत हो गई। जबकि उनके भांजे को मामूली चोटें आई हैं।

Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
केटी न्यूज़/आरा
आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर बुधवार रात को हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार मामा की मौत हो गई। जबकि उनके भांजे को मामूली चोटें आई हैं। यह घटना हसन बाजार थाना क्षेत्र के मेला बगीचा के समीप हुई। मृतक की पहचान बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुआंव निवासी 21 वर्षीय बिटू कुमार के रूप में हुई है। बिटू कुमार आरा शहर के चंदवा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के डायलिसिस विभाग में काम करता था और हसन बाजार थाना क्षेत्र के मझिआंव गांव में अपने भांजे रवि रंजन के घर पर रहता था। हादसे में जख्मी रवि रंजन 28 वर्षीय कलिका सिंह का पुत्र है और बिटू का भांजा है।
रवि रंजन ने बताया कि दोनों रोज की तरह बुधवार रात भी बाइक से मझिआंव गांव लौट रहे थे। इस दौरान मेला बगीचा के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रवि को हल्की चोटें आईं, जबकि बिटू गंभीर रूप से घायल हो गए। रवि ने तुरंत स्थानीय थाना और अपने परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत में बिटू कुमार को आरा सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रवि ने सदर अस्पताल में तैनात पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिटू कुमार अपने परिवार में सबसे छोटा था, जिसमें उसकी मां किरण देवी, एक भाई और एक बहन शामिल हैं। इस घटना के बाद मृतक के घर में शोक का माहौल है। उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य बुरी तरह से रो-रहे हैं और पूरे परिवार पर गहरा दुख छा गया है। यह हादसा न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे समुदाय के लिए एक बड़ा आघात है।
Total Vote: 263
हांTotal Vote: 240
प्रेमीTotal Vote: 424
हांKeshav Times Sep 2, 2026 0 531
Keshav Times Sep 14, 2024 0 331
Keshav Times Sep 3, 2026 0 246
Keshav Times Sep 3, 2026 0 228
Keshav Times Feb 11, 2026 0 180
डुमरांव प्रखंड के गोपालडेरा गांव में इन दिनों एक कोबरा सांप को लेकर आस्था और विज्ञान...
Keshav Times Nov 27, 2025 0 197
जंगली सुअर मारने के दौरान एक हादसा हुआ। जिसमें एक युवक को गोली लग गयी। घटना बुधवार...
Keshav Times Feb 13, 2025 0 93
ललितपुर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। मामला ललितपुर जिला महिला अस्पताल...