लगातार दूसरे दिन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 81 लीटर देशी शराब जब्त, तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा
चक्की थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई कर तस्करी नेटवर्क को करारा झटका दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने शिवपुर दियर हनुमान डेरा के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशेश्वर डेरा निवासी बिपिन सिंह, पिता रघुवंश सिंह के रूप में हुई है।
केटी न्यूज/चक्की
चक्की थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई कर तस्करी नेटवर्क को करारा झटका दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने शिवपुर दियर हनुमान डेरा के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशेश्वर डेरा निवासी बिपिन सिंह, पिता रघुवंश सिंह के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके से 200 एमएल की 405 बोतल ‘बंटी-बबली’ ब्रांड देशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा करीब 81 लीटर बताई जा रही है।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सड़क मार्ग से शराब की खेप को ठिकाने लगाने की तैयारी में था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध कारोबार में संलिप्त लोग लगातार सक्रिय हैं। ऐसे तत्वों पर नकेल कसने के लिए थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व भी पुलिस ने करीब 80 लीटर शराब के साथ एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया था। उस कार्रवाई में 200 एमएल की 270 बोतल (54 लीटर) और 180 एमएल की 144 बोतल (करीब 25.92 लीटर) बरामद की गई थी। लगातार दो दिनों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर स्थायी रोक लगाने की मांग की है।

