Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

नया भोजपुर : प्याज के आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की शराब जब्त, जांच में जुटी पुलिस

प्याज की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए लाखों की शराब जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक नंबर बीआर 01 जीएम 4221 को जब्त करने के साथ ही उसके चालक को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है

नया भोजपुर : प्याज के आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की शराब जब्त, जांच में जुटी पुलिस

नया भोजपुर : प्याज के आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की शराब जब्त, जांच में जुटी पुलिस

- ट्रक पर प्याज की बोड़ियो के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब की खेप

- सीआईडी टीम को मिले इमपुट के आधार पर नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवाडेरा के पास से मिली सफलता

केटी न्यूज/डुमरांव

सीआईडी की टीम ने प्याज की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए लाखों की शराब जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक नंबर बीआर 01 जीएम 4221 को जब्त करने के साथ ही उसके चालक को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। ट्रक पर प्याज की बोड़ियो की आड़ में ब्लू इंपिरियर ब्रांड शराब की सैकड़ो पेटियां छिपाई गई थी।

नया भोजपुर : प्याज के आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की शराब जब्त, जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार सीआईडी टीम को जानकारी मिली थी कि एक ट्रक पर प्याज की बोड़ियो के बीच छिपाकर शराब की खेप लाई जा रही है। इस सूचना पर सीआईडी ने अपना जाल बिछाया। इस दौरान ट्रक चालक वीर कुंवर सिंह सेतू को पार कर एनएच 922 पर नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र तक चला आया था। लेकिन सीआईडी की टीम ने उसे नवाडेरा के पास टैªक कर पकड़ लिया तथा स्कैनर के माध्यम से उसके अंदर लदी शराब की पेटियों को पकड़ा।

नया भोजपुर : प्याज के आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की शराब जब्त, जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से उक्त ट्रक को जब्त कर नया भोजपुर ओपी थाना परिसर लाया गया। जहां प्याज की बोरियों की पहली लेयर उतारने के साथ ही शराब की पेटियां नजर आने लगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मजदूरों के सहारे शराब की पेटियों को उतरवा रही थी। वही चालक को हिरासत मंे ले पूछताछ जारी था।

नया भोजपुर : प्याज के आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की शराब जब्त, जांच में जुटी पुलिस

अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रक से लाखों रूपए की शराब बरामद हुई है। नया भोजपुर ओपी प्रभारी ने बताया कि अभी शराब की पेटियों की गिनती की जा रही है। वही शराब लदी कंटेनर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से पार होने से कई सवाल खड़े हो रहे है।

नया भोजपुर : प्याज के आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की शराब जब्त, जांच में जुटी पुलिस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।