आठवीं के छात्र ने फांसी लगा दी जान, जाच में जुटी पुलिस

आठवीं के छात्र ने फांसी लगा दी जान, जाच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में आठवीं के एक छात्र द्वारा खुदकुशी कर ली गयी है। घटना मंगलवार की दोपहर की है। मृतक मसाढ़ गांव निवासी स्व. रिपुसुदन सिंह का 14 वर्षीय पुत्र गोलू सिंह था। हालांकि खुदकुशी करने का कारण फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि किशोर की पड़ोस के एक युवक से किसी बात को लेकर बहस हुई थी। उस दौरान पड़ोसी द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई थी। उसके बाद वह अपने घर आया और अपने कमरे का दरवाजा बंद कर वेंटीलेटर में

फंदा लगा जान दे दी। काफी देर बाद भी उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। तब परिजनों द्वारा दरवाजा खटखटाया गया। उसके बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद परिजनों ने खिड़की से देखा, तो वो वेंटिलेटर से लटका हुआ था। उसके बाद परिजनों ने दरवाजा को तोड़ उसे वेंटिलेटर से नीचे उतारा। आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। नहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गजराजगंज पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंची और शव का को पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि छात्र अपने दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में मां रिंकू देवी, बड़ा भाई भोलू सिंह और बहन खुशी कुमारी है। घटना के बाद किशोर के घर में कोहराम मच गया है।