मातम: उपनयन संस्कार में बहन के घर जा रहे शिक्षक की अनियंत्रित ऑटों पल्टने से मौत

मातम: उपनयन संस्कार में बहन के घर जा रहे शिक्षक की अनियंत्रित ऑटों पल्टने से मौत

मृत शिक्षक गिरीश कुमार दूबे 

केटी न्यूज/आरा।

 सोमवार की दोपहर बहन के घर उपनयन संस्कार में भाग लेने जा रहे शिक्षक भाई की अनियंत्रित ऑटो पलटने से मौत हो गयी। हादसे में उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री सहित चार लोगों जख्मी हो गये। दुघर्टना धोबहां ओपी क्षेत्र में सलेमपुर बंगला के समीप हुई है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

मृत शिक्षक की पहचान सलेमपुर गांव निवासी गिरीश कुमार दूबे 46 पिता स्व. अगंद दूबे थे। वह आरा सदर प्रखंड के मुफस्सिल उत्तरी सलेमपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में कार्यरत थे। घायलों में उनकी पत्नी नेहा देवी, पुत्र शिवांश, राघव और पुत्री नव्या शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि शिक्षक अपनी पत्नी, दोनों बेटों और बेटी के साथ बहन के घर उपनयन संस्कार में भाग लेने ऑटो पर सवार होकर शाहपुर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव जा रही थी। उसी दौरान सलेमपुर-बिहिया मुख्य मार्ग पर सलेमपुर बंगला के समीप अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में सभी लोग जख्मी हो गए। शिक्षक गिरीश कुमार दूबे गंभीर चोटें लगी थी। उसके बाद सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं चारों का इलाज कराया जा रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी नेहा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, भाई की मौत से बहन के घर में भी कोहराम मचा है। खुशी का माहौल मातम में बदल गया।