गैस सिलेंडर का पाइप फटने से होमगार्ड जवान की पत्नी की मौत

गैस सिलेंडर का पाइप फटने से होमगार्ड जवान की पत्नी की मौत

- गैस चुल्हा पर खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा, मौके पर गयी जान 

- ग्रामीणों में चर्चा तेज, महिला के खुदकुशी की चर्चा जोरों पर

केटी न्यूज/आरा

जिले के सिन्हा ओपी क्षेत्र के मौजमपुर गांव में गुरुवार की देर शाम गैस सिलेंडर का पाइप फटने से घर में आग लग गयी। उसमें झुलसने एक होमगार्ड जवान की पत्नी की मौत हो गई। मृतका मौजमपुर गांव वार्ड नंबर 9 निवासी अमर सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रूपा देवी थी। उसके पति अमर सिंह सहार थाने में तैनात हैं। इधर, महिला द्वारा खुदकुशी किये जाने की भी चर्चा है। घटना की सूचना मिलते ही सपुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। 

अमर सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम उनके सभी बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे और वह अपने ड्यूटी पर थे। गुरुवार की शाम उनके घर में कोई नहीं था। उनकी पत्नी रूपा देवी गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। उसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर का पाइप फट गया। उससे वह बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे वहां के ग्रामीणों ने उन्हें फोन कर उन्हें सूचना दी कि उनके घर में आग लग गई है। सूचना पाकर जब वह गांव पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी है। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है कि महिला को दो पुत्र अमित कुमार,रीतराज कुमार व दो अमृता कुमारी एवं छवी कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।