Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी ठकर, एक की मौत

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी ठकर, एक की मौत

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर के गीधा ओपी क्षेत्र के ज्ञानपुर बांध पर शुक्रवार की रात किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार ठोकर मार दी। उसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। मृत युवक गीधा ओपी क्षेत्र के कायमनगर गांव निवासी अवध बिहारी का 17 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार कुमार था। जख्मी उसी गांव के नागेंद्र साह का 10 वर्षीय पुत्र कल्लू कुमार शामिल है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृत कमलेश कुमार के भाई अजय ने बताया कि शुक्रवार की रात दोनों दोस्त बाइक से ज्ञानपुर गांव की ओर जा रहे थे। उसी दौरान ज्ञानपुर बांध पर पीछे से आ रही किसी वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। उससे दोनों बाइक सहित बांध से गिर पड़े और जख्मी हो गए। उसमें गंभीर रूप से कमलेश कुमार को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। इस बीच शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं कल्लू कुमार का इलाज कराया जा रहा है। मौत की सूचना पर टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

सात माह पहले हुई थी शादी, मौत से पुष्पा का उजड़ गया सुहाग 

बताया जाता है कि कमलेश कुमार की शादी इसी साल 22 मई को नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला निवासी पुष्पा देवी के साथ हुई थी। ऐसे में शादी के सिर्फ सात माह बाद पुष्पा देवी का सुहाग उजड़ गया। उसकी सारी खुशियां छीन गयी। पति के वियोग में उसका रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार कमलेश अपने तीन भाई और दो बहनों में मांझिल था। उसके परिवार में मां देवांती देवी, पत्नी पुष्पा देवी, भाई अजय, रवि किशन, बहन सुनीता और पुनीता है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मौत के बाद पत्नी पुष्पा देवी और मां देवांती देवी सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।