शौच करने निकले युवक की नदी में डूबने से मौत

शौच करने निकले युवक की नदी में डूबने से मौत

केटी न्यूज/आरा। 

 गुरुवार की शाम शौच करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव तीन दिन बाद शनिवार की सुबह बरामद किया गया है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के संदेश गांव स्थित सोन नदी में हुई। मृतक की पहचान  संदेश गांव निवासी स्व.नईम मियां का 32 वर्षीय पुत्र मोनाजिर मियां है। वह पालदारी का काम करता था।

बुआ रूबी खातून ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे वह घर से शौच करने के लिए सोन नदी घाट के किनारे गया था। वहां पैर फिसल जाने के कारण वह सोन नदी में डूब गया था। घंटों बाद भी घर नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी थी। उसके बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लड़के सोन नदी घाट के बधार की ओर गए थे, तब उन्होंने उसके शव को पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है‌ मां और पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।