Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

तीन बाइक की आपसी भिड़ंत में एक कि मौत, एक जख्मी व दो बालबाल बचे

आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम डिवाइडर पर कर रहे एक बाइक के चक्कर में तीन बायको की आपसी भिड़ंत हो गई हादसे में एक बाइक पर सवार एक की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई जख्मी हो गया।

तीन बाइक की आपसी भिड़ंत में एक कि मौत, एक जख्मी व दो बालबाल बचे

तीन बाइक की आपसी भिड़ंत में एक कि मौत, एक जख्मी व दो बालबाल बचे

तीन बाइक की आपसी भिड़ंत में एक कि मौत, एक जख्मी व दो बालबाल बचे

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क किया जाम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

केटी न्यूज /आरा। 

तीन बाइक की आपसी भिड़ंत में एक कि मौत, एक जख्मी व दो बालबाल बचे

आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम डिवाइडर पर कर रहे एक बाइक के चक्कर में तीन बायको की आपसी भिड़ंत हो गई  हादसे में एक बाइक पर सवार एक की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई जख्मी हो गया।

तीन बाइक की आपसी भिड़ंत में एक कि मौत, एक जख्मी व दो बालबाल बचे

वहीं दो बाइक सवार दो युवक बालबाल बच गए। वही जख्मी युवक का इलाज कोईलवर सीएचसी में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक गीधा थाना क्षेत्र के गीधा गांव निवासी चंद्रभोस पासवान का 22 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार है एवं वह बी.ए.पार्ट वन का छात्र था। जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी बुचुल पासवान का 19 वर्षीय पुत्र व मृतक का चचेरा भाई परदेशी पासवान है।

तीन बाइक की आपसी भिड़ंत में एक कि मौत, एक जख्मी व दो बालबाल बचे

उधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सकड्डी पेट्रोल पंप के शव शव को सड़क के बीच रख सड़क जाम कर दिया। आकर्षित ग्रामीणों द्वारा करीब डेढ़ घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप रहा।

तीन बाइक की आपसी भिड़ंत में एक कि मौत, एक जख्मी व दो बालबाल बचे

वहीं सड़क जाम की सूचना पाकर कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने लगे। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम को हटवाया गया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशाल कुमार अपने चचेरे भाई परदेशी पासवान के साथ बाइक से अपने गांव से सकड्डी बाजार बिरयानी खाने गया था।

तीन बाइक की आपसी भिड़ंत में एक कि मौत, एक जख्मी व दो बालबाल बचे

बिरयानी खाकर जब वह दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। लौट के क्रम में सकड्डी पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक डिवाइडर से पार कर सड़क की दूसरी ओर आ रहा था। जबकि दूसरा बाइक विपरीत दिशा से आ रहा था। उसी दौरान सकड्डी पेट्रोल पंप के समीप तीनों बाइक में आपसी भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार विशाल कुमार एवं परदेशी पासवान जख्मी हो गए।

तीन बाइक की आपसी भिड़ंत में एक कि मौत, एक जख्मी व दो बालबाल बचे

जबकि दो बाइक पर सवार दोनों युवक बालबाल बच गए। इसके बाद परिजन द्वारा विशाल कुमार एवं परदेशी पासवान को इलाज के लिए कोईलवर सीएससी ले आए।जहां चिकित्सक ने देख विशाल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वही जख्मी उसके चचेरे भाई परदेशी पासवान का इलाज कोइलवर सीएससी में कराया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था।

तीन बाइक की आपसी भिड़ंत में एक कि मौत, एक जख्मी व दो बालबाल बचे

उसके परिवार में मां रिंकू देवी व एक भाई नवीन कुमार एवं एक बहन है। मृत छात्र के पिता पेशे मजदूर है।घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृत की मां रिंकू देव एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीन बाइक की आपसी भिड़ंत में एक कि मौत, एक जख्मी व दो बालबाल बचे

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।