Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे स्कूल के गार्ड की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे स्कूल के गार्ड की मौत
अस्पताल में परिजनों से पूछताछ करती पुलिस

- ड्यूटी करने स्कूल जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने गार्ड को रौंदा

- इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में गार्ड ने तोड़ा दम

केटी न्यूज/आरा

शहर में आरा-पटना हाईवे पर‌ नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव के समीप शनिवार की शाम सड़क हादसे में एक प्राइवेट स्कूल के गार्ड की मौत हो गयी। ड्यूटी करने स्कूल जाने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनको रौंद दिया। उसमें गंभीर रूप से जख्मी गार्ड की इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी।‌ मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव निवासी पूरन सिंह के 46 वर्षीय पुत्र रूपेश सिंह थे। वह धनुपरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में गार्ड थे। उनके चचेरे भाई बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रोज की तरह शनिवार की शाम वह अपने गांव पोसवां से ड्यूटी करने आरा आये थे। उस दौरान वह धनुपरा गांव के समीप ऑटो से उतरे और सड़क किनारे जा रहे थे।

उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि उन्हें पटना नहीं ले जाकर उनका इलाज शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उसके बाद उनके शव को सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जाता है कि गार्ड अपने तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी शांति देवी, तीन पुत्री सोनी कुमारी, प्रिया कुमारी,जुली कुमारी, पुत्र सोनू कुमार और विवेक कुमार है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी शांति देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।