Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

आहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद

आहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम 

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में शनिवार की शाम घटी घटना 

केटी न्यूज/आरा

आहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव स्थित आहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव रविवार की सुबह बरामद किया गया है। शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी बैजनाथ सिंह का 30 वर्षीय पुत्र कौशल सिंह है एवं पेशे से मजदूर था।

आहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद

इधर मृतक के बड़े भाई राम बाबू सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम वह गांव में ही स्थित बधार में शौच करने गया था। शौच करने के बाद जब वह पानी छूने के लिए आहर के किनारे गया। उसी दौरान वह आहर में गिरकर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। देर शाम जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।

आहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद

रविवार की सुबह गांव का जब युवक जब उधर शौच करने के लिए गया। तभी वह आहर में उसके शव को देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला।

आहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद

इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी सोनामती देवी,दो पुत्री प्रिया,प्रीति व दो पुत्र बिट्टू एवं रौशन है। घटना के बाद में तक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सोनामती देव एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।