शिक्षा विभाग में नया फरमान: बिहार में बीईओ पद समाप्त अब नही होगी नयी बहाली

बिहार में शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। अब शिक्षा विभाग ने एक और बड़ा फरमान जारी किया हैं। जिसमें बिहार में अब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति नहीं होगी।

शिक्षा विभाग में नया फरमान: बिहार में बीईओ पद समाप्त अब नही होगी नयी बहाली

केटी न्यूज/पटना

बिहार में शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। अब शिक्षा विभाग ने एक और बड़ा फरमान जारी किया हैं। जिसमें बिहार में अब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति नहीं होगी। उनके जगह पर पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। शिक्षा विभाग के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार के सभी जिलों के कुछ प्रखंडों में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी का पद खाली है।

जिसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद खाली होने से प्रखंड व जिला कार्यालय से समन्वय एवं विभागीय कार्यों में काफी कठिनाई हो रही है। ऐसे में विभाग के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रखंड में पदस्थापित पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारी को अपने कार्यों के अतिरिक्त (वित्तीय अधिकार सहित) प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पदों पर नियमित / वैकल्पिक व्यवस्था होने तक प्रतिनियुक्त करना उचित रहेगा।  जिसके संदर्भ में विभागीय हित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से बीईओ के रिक्त पदों पर उल्लेखित पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने की कृपा की जाए।