Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी, कवि यशवंत सिंह 'यश' ने की अध्यक्षता

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज के लॉ कॉलेज सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदी कवि यशवंत सिंह 'यश' थे। यश जी ने दीप जलाकर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके संगोष्ठी की शुरुआत की।

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी, कवि यशवंत सिंह 'यश' ने की अध्यक्षता

केटी न्यूज़/ गाजीपुर

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज के लॉ कॉलेज सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदी कवि यशवंत सिंह 'यश' थे। यश जी ने दीप जलाकर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके संगोष्ठी की शुरुआत की। उन्हें अंगवस्त्रम प्रदान कर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज की काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय और प्राचार्य डॉ. रामचंद्र दुबे ने सम्मानित किया।

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने हिंदी की श्रेष्ठता पर बात करते हुए कर्मयोगी सत्यदेव सिंह पर एक सुंदर कविता सुनाई। सत्यदेव डिग्री कॉलेज के हिंदी शिक्षक विजय शंकर ने भी हिंदी भाषा की गरिमा पर एक स्वरचित कविता का वाचन किया।

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी, कवि यशवंत सिंह 'यश' ने की अध्यक्षता

प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा हिंदी पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री ने विदेशों में भी हिंदी में भाषण दिए, जो भारत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि वे हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयास जारी रखें। 

सत्यदेव डिग्री कॉलेज को हाल ही में तीन वर्षीय कोर्स की अनुमति मिली, जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। अंत में, प्रबंधक ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को कार्यक्रम में धैर्यपूर्वक जुड़े रहने के लिए आभार व्यक्त किया। सभा का संचालन प्राचार्य डॉ. रामचंद्र दुबे ने किया। कार्यक्रम के अंत में, नव नियुक्त उप प्राचार्य नवनीत वर्मा को सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम सायंकाल तक निर्बाध रूप से चलता रहा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।