Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

STET में आवदेन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, सर्वर स्लो की मिल रही थी शिकायत

बिहार के उच्च तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए हो रहे एसटीईटी परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ा कर अब 25 अगस्त कर दी गई है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक निर्धारित की गई थी।

STET में आवदेन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, सर्वर स्लो की मिल रही थी शिकायत
केटी न्यूज़, पटना। बिहार के उच्च तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए हो रहे एसटीईटी परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ा कर अब 25 अगस्त कर दी गई है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। लेकिन, सर्वर स्लो होने के कारण हजारों अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है। मंगलवार की सुबह से ही वेबसाइट पर 404 पेज नॉट फाउंड लिखा हुआ आ रहा है।
अनुरोध पर तिथि बढ़ा कर 25 अगस्त कर दी गई 
कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया कहा था कि सर्वर ठीक नहीं रहने के कारण आवेदन से हजारों छात्र वंचित रह गए हैं। इसके लिए तिथि बढ़ाई जानी चाहिए उन्होंने बिहार बोर्ड से अनुरोध किया था। इसके बाद अब तिथि बढ़ा कर 25 अगस्त कर दी गई है। एसटीईटी का आयोजन 2019 के बाद अभी हो रहा है। 
सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन नहीं रहने के कारण छात्र आवदेन से वंचित 
एसटीईटी आवदेन में सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन नहीं रहने के कारण हजारों छात्र आवदेन से वंचित हैं। बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि अपीयरिंग छात्रों तथा विषय अनिवार्यता को हटाकर सभी छात्रों से एसटीईटी का आवेदन लिया जाए। पेपर 1 में पास अभ्यर्थी माध्यमिक तथा पेपर 2 में पास अभ्यर्थी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए योग्य हो जाएंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।