Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

आज शाम इतने बजे चंद्रमा पर लैंड हो जाएगा चंद्रयान-3, ISRO ने कहा- सभी तैयारी पूरी, सफलता को लेकर गायत्री परिवार कर रहा अनुष्ठान

आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान लैंड कर जाएगा। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।

आज शाम इतने बजे चंद्रमा पर लैंड हो जाएगा चंद्रयान-3, ISRO ने कहा- सभी तैयारी पूरी, सफलता को लेकर गायत्री परिवार कर रहा अनुष्ठान
केटी न्यूज़, पटना। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान लैंड कर जाएगा। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। लैंड होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर यह लैंड कर जाएगा। जानकारी देते हुए ISRO ने कहा कि सभी सिस्टम नॉर्मल हैं। बेंगलुरु ऑफिस में मिशन ऑपरेशन टीम की तैयारी पूरी है। 5:44 बजे जैसे ही लैंडर सही पोजिशन पर आएगा, टीम ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस लॉन्च कर देगी।

आज शाम इतने बजे चंद्रमा पर लैंड हो जाएगा चंद्रयान-3, ISRO ने कहा- सभी तैयारी पूरी, सफलता को लेकर गायत्री परिवार कर रहा अनुष्ठान

50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रात भर पड़ताल में जुटे रहे। वे लैंडर को इनपुट भेज रहे हैं, ताकि लैंडिंग के समय गलत फैसला लेने की हर गुंजाइश खत्म हो जाए। लैंडर के चांद पर उतरते ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर सेंड करेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा। 
लैंडर अपने कंप्यूटर से जगह का चुनाव करेगा
इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ बताया कि चंद्रयान-3 के आखिरी 19 मिनट सांसें रोक देने वाले होंगे। लैंडिंग शुरू होते समय गति 6,048 किमी/घंटा होगी। चांद को छूते समय यह 10 किमी/घंटे से भी कम होगी। उतरने के लिए स्थान का चुनाव ISRO कमांड सेंटर से नहीं होगा। लैंडर अपने कंप्यूटर से जगह का चुनाव करेगा।
जगह जगह हो रही पूजा
मिशन की सफलता के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जगह-जगह पर हवन कराए जा रहे हैं। इसके लिए गायत्री परिवार भी आज मथुरा सहित पूरे देश में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजकर 30 मिनट तक सामूहिक गायत्री यज्ञ जप अनुष्ठान कर रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।