दिल्ली में G 20 में पीएम मोदी और नीतीश की मुलाकात, राष्ट्रपति ने डिनर किया था होस्ट आज पटना लौटे मुख्यमंत्री

दिल्ली में शनिवार को G 20 शिखर सम्मेलन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से डिनर होस्ट किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। इस दौरान सीएम नीतीश और पीएम मोदी के बीच मुलाकात हुई। G 20 के डिनर में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना लौट आए हैं।

दिल्ली में G 20 में पीएम मोदी और नीतीश की मुलाकात, राष्ट्रपति ने डिनर किया था होस्ट  आज पटना लौटे मुख्यमंत्री

केटी न्यूज, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली में शनिवार को G 20 शिखर सम्मेलन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से डिनर होस्ट किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। इस दौरान सीएम नीतीश और पीएम मोदी के बीच मुलाकात हुई। G 20 के डिनर में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना लौट आए हैं।

डिनर के दौरान सीएम नीतीश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और अमेरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की। उधर सीएम नीतीश की पीएम मोदी से मुलाकात पर बीजेपी नेता ऋतुराज ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं, जदयू ने कहा कि सीएम नीतीश राष्ट्रपति के बुलावे पर गए थे।

 

पटना पहुंचने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश ने कहा कि राष्ट्रपति के निमंत्रण पर दिल्ली आए थे। चार घंटों से ज्यादा वही रहे। इस दौरान सभी लोगों को देखा। वही गए और फिर लौट कर जा रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के बीच करीब डेढ़ साल बाद मुलाकात हुई है। इससे पहले 2022 में दोनों की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात को लेकर कई सियासी कयासबाजी भी लगाई गई। 

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने सीएम नीतीश और पीएम मोदी की साथ वाली तस्वीर आने पर कहा कि यह बिल्कुल फॉर्मल प्रोसेस है। राष्ट्रपति की ओर से देश के सभी मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी गए। एक दिन पहले बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा था कि राष्ट्र के सम्मान में हर किसी को जुड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार पीएम के कार्यक्रम मे शामिल नहीं हुए हैं लेकिन जब जागे, तभी सवेरा। उन्होंने कहा था कि संवैधानिक कुर्सी पर बैठे लोगों का सम्मान करना चाहिए।