G20 के वेलकम स्टेज पर नालंदा यूनिवर्सिटी की दिखी झलक, पीएम मोदी ने बाइडेन और ऋषि सुनक को बताया इतिहास, ब्राजील के राष्ट्रपति को इसलिए दी बधाई

राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत 9 सितंबर से हो चुकी है आज G20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने G20 के पहले दिन सभी वैश्विक नेताओं का भारत की धरती पर स्वागत किया था। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 'भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है। यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय है।' G20 समिट के लिए भारत आए विदेशी मेहमानों के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर होस्ट किया था।

G20 के वेलकम स्टेज पर नालंदा यूनिवर्सिटी की दिखी झलक, पीएम मोदी ने बाइडेन और ऋषि सुनक को बताया इतिहास, ब्राजील के राष्ट्रपति को इसलिए दी बधाई

केटी न्यूज, ऑनलाइन डेस्क। राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत 9 सितंबर से हो चुकी है आज G20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने G20 के पहले दिन सभी वैश्विक नेताओं का भारत की धरती पर स्वागत किया था। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 'भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है। यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय है।' G20 समिट के लिए भारत आए विदेशी मेहमानों के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर होस्ट किया था।

बता दें कि डिनर के लिए भारत मंडपम पहुंचे मेहमानों का स्वागत नालंदा यूनिवर्सिटी के बैकग्राउंड के सामने किया गया। PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ​​​ब्रिटिश PM ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता को नालंदा यूनिवर्सिटी के इतिहास के बारे में बताया। पीएम मोदी जब बाइ़डेन को नालंदा यूनिवर्सिटी के एतिहासिक महत्व की जानकारी दे रहे थे, तब अमेरिकी राष्ट्रपति भी इसे काफी ध्यान से सुन रहे थे। फोटो को नजदीक से देखने के लिए वो आगे भी बढ़ते है। फिर मुस्कुराते हुए मोदी से कुछ कहते हैं। 

 

वहीं, G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 की शुरुआत होने से पहले मोरक्को में आए भूकंप में हुई कई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। PM मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जुगनाथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हुए।