Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

20 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ

प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

20 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ

केटी न्यूज़/बिक्रमगंज

प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चांद निकलने के बाद अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं। चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना यह व्रत पूरा नहीं होता।

जानकारों के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 6:46 बजे से शुरू होगी और यह तिथि 21 अक्टूबर की सुबह 4:16 बजे खत्म होगी। इस प्रकार, करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिनों को व्रत 13 घंटे 29 मिनट तक रखना होगा। सूर्योदय 6:25 बजे होगा, और उसी समय से व्रत शुरू होगा, जबकि समापन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद होगा।

इस वर्ष करवा चौथ की पूजा के लिए कुल 1 घंटे 16 मिनट का शुभ मुहूर्त है। पूजन का शुभ समय शाम 5:46 बजे से लेकर शाम 7:02 बजे तक है। यदि सुहागिन महिलाएं इस दौरान पूजा संपन्न करती हैं, तो उन्हें इसका फल कई गुना अधिक मिलेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।